अज्ञात वाहन के धक्के से ट्रैक्टर चालक 20 वर्षीय मजदूर की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के भगवती हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी सीताराम भुइयां के पुत्र ट्रैक्टर चालक विकाश भुइयां उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विकाश भुइयां का ससुराल सदर थाना क्षेत्र के चियांकी पहाड़ के पास है।कुछ दिन से विकाश भुइयां ससुराल में ही रहकर वह मजदूरी का काम कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार की सुबह वह अपने ससुराल से मजदूरी करने के लिए मेदनीनगर जा रहा था।इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन के धक्के से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल विकाश भुइयां को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर इस घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों को दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!