अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर गढ़वा में हुआ वृक्षारोपण, खिलाड़ियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Location: Garhwa


गढ़वा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में राम साहू इंडोर स्टेडियम स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक सहित जिले के विभिन्न खेल स्पर्धाओं के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ज्ञात हो कि भारतीय ओलंपिक संघ के निर्देशानुसार झारखंड ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 23 जून से 29 जून 2026 तक “ओलंपिक फॉरेस्ट-ओलंपिक थीम 2036” के अंतर्गत ओलंपिक दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने आंवला का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से अशोक एवं नीम सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया।
वृक्षारोपण के उपरांत शैलेंद्र पाठक ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जून को ही ओलंपिक दिवस क्यों मनाया जाता है तथा इसका खेल जगत में क्या महत्व है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि ऐसे आयोजनों से नई जानकारियां मिलती हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक कुमार, विपिन कुमार, सत्यम पाठक, धीरज कुमार, सोनाली कुमारी, खुशी कुमारी, मेहक सिंघानिया, श्रेया कुमारी, नंदनी कुमारी, सोनम कुमारी, दिव्या कुमारी, अभिषेक कुमार, अभय कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!